Friday, 16 May 2014

General Election 2014- A ModiFied India

बीजेपी या यूँ कहे मोदी को इतनी सीटो से जीता कर अगर संसद में देश की जनता ने भेजा है तो इसका ये मतलब बिलकुल नहीं की किसी हिन्दू , क्षत्रिय , मुस्लिम , शूद्र ने वोट किया बीजेपी या मोदी को वोट देने का मतलब हुआ इस देश ने विकाश के  लिए वोट दिया है| 
धर्मनिरपेक्षता का चोला ओढ़ने वालो के कपडे तक उतार लिए इस देश की जनता ने....
वो डरते थे की मोदी तो जुनूनी आगया तो लगातार जीतेगा देश में भी गुजरात जैसा माहौल कर देगा।
जहाँ न तो दंगे हो सकेंगे और न ही आतंकवादी हमले । ऊपर से चुनाव में कभी सीट्स भी न मिलेगी । इसीलिए २००२ क दंगो की दुहाई देने वाले आज खुद को भी मुह दिखाने क काबिल नहीं बचे ।
आम आदमी होने का दम ठोकने वाले प्लेन से लौट गए , अरे भाई बनारस ने तो पहले दिन ही कह दिया था बेटा अरविन्द तुमसे न होगा। तर्क भी गजब के थे --
1. हमारी कोई अवकात नहीं
2. हम देश बदलने आये है
3. हम तो बस संसद में रह कर वहा कुछ गलत नहीं होने देंगे
आरे भाई इतना ही जूनून था देश बदलने के लिए तो अपने घर भिवानी से ही लड़ लिया होता| इतनी दूर बनारस आने की क्या जरूरत थी, वहां की जनता आपको हस्ते हस्ते भेज देती संसद में|
पर नहीं केजरी जी ने मोदी को शीला समझा और बीजेपी को कांग्रेस असल में वो महत्वाकांछी ज्यादा दिखे ईमानदार कम|
अमेठी की जनता ने राहुल को जीता कर उन्हें अपने गले की हड्डी बना लिया अब मोदी ही जाने अमेठी वालो का क्या होगा|

सच में मैंने पहली बार देश को धर्म, जाती, परिवार इन सब से ऊपर उठ कर विकाश और देश क लिए वोट करते देखा फेसबुक जो सिर्फ जोक्स, लव पोस्ट , फ्लिर्टिंग के लिए इस्तेमाल होता था उसने देश को सही और गलत चुनना सीखा दिया|
ये किसी पार्टी व्यक्ति की नहीं सच में ये जनता की जीत है, जहाँ अब ये तय हो चूका है- गुजरात बना सकते हो तो वोट ले जाओ चाहे तुम चाय बेचने वाले ही क्यों न हो.
जय हिन्द जय भारत| ~Ranvijay
#bjp #namo #ThankYouIndia #AAP

No comments:

Post a Comment